पत्थलगांव में शुक्रवार रात से तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश, आम और लीची की फसल खराब, राजधानी में भी बूंदाबांदी

Ads

पत्थलगांव में शुक्रवार रात से तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश, आम और लीची की फसल खराब, राजधानी में भी बूंदाबांदी

  •  
  • Publish Date - March 13, 2021 / 01:54 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम ने फिर करवट ली है। शुक्रवार रात से पत्थलगांव में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। आंधी तूफान से आम और लीची की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।

पढ़ें- सीएम बघेल आज अंतर्राष्ट्रीय सिरपुर बौद्ध महोत्सव में होंगे शामिल, मुख्यमंत्री के दौरे का कार्यक्रम जारी

बेमौसम बारिश और आंधी ने महुआ की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। इस प्राकृतिक आपदा ने एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ा दी है।आपको बता दें कि राजधानी के साथ कुछ इलाकों में भी शुक्रवार रात से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है।

पढ़ें- सीएम शिवराज सुबह 10 बजे करेंगे चाय पर चर्चा, इन कार…

पेंड्रा में भी मौसम का मिजाज बदला है। गौरेला पेंड्रा मरवाही बारिश हो रही है। अमरकंटक वेंकटनगर इलाके में भी बारिश हो रही है। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान पहुंचा 15 डिग्री दर्ज किया गया है।

पढ़ें- क्वॉड समिट में भारत की गूंज, बाइडन ने दोस्ती का दिलाया भरोसा.. मॉरि…

वहीं अंबिकापुर-सरगुजा में भी मौसम ने करवट ली है। शुक्रवार रात में करीब 3 घंटे तक यहां बारिश हुई है। बारिश के बाद शनिवार की सुबह फिजा में एक बार फिर ठंड घुल गई है।