रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विभिन्न जिलों में अलग-अलग दिनों में लॉकडाउन किया जा रहा है। रायपुर समेत 3 जगहों पर आज से 28 जुलाई तक लॉकडाउन रहेगा, हालांकि लॉकडाउन के आगे बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है। वहीं, इसको लेकर सियासत भी जारी है।
ये भी पढ़ें- जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हुए निलंबित, मास्क खरीदी में
छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए रायपुर, बिरगांव, बलौदाबाजार और अंबिकापुर में देर रात 12 बजे से लॉकडाउन लागू हो गया है। रायपुर में लॉकडाउन 22 से 28 जुलाई तक और अंबिकापुर में भी 22 से 28 जुलाई तक लॉकडाउन रहेगा, वहीं, बलौदाबाजार में 22 से 29 जुलाई तक…कोरबा में भी लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। बिलासपुर में 23 से 31 जुलाई तक…दुर्ग में 23 से 29 जुलाई तक…राजनांदगांव में 23 से 29 जुलाई तक लॉकडाउन रहेगा, जबकि बेमेतरा में 21 से शुरू लॉकडाउन 4 अगस्त तक लागू रहेगा। इधर, रायपुर में वैसे तो लॉकडाउन हफ्ते भर का होगा लेकिन इसके आगे बढ़ने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का कहना है कि हालात के मुताबिक लॉकडाउन बढ़ाने पर फैसला लिया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर विस अध्यक्ष डॉ चरणदास
लॉकडाउन को लेकर बयानबाजी भी हो रही है। बीजेपी का कहना है कि सरकार ने संसदीय सचिवों की नियुक्ति और गोधन न्याय योजना की शुरुआत कर ली,उसके बाद अब उसने लोगों की सुध ली है। वहीं, बीजेपी के सवाल खड़े करने पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी पलटवार किया है।
ये भी पढ़ें- मानवता हुई शर्मसार, दादी ने 4 महीने की पोती की पटक-पटक कर ले ली जान
सियासत अपनी जगह है लेकिन लॉकडाउन जरूरी क्यों है, इसका अंदाजा बाजारों में नजर आता है। वहीं छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन से एक दिन पहले जरूरी सामान की खरीदी के लिए लोग ऐसे टूटे कि सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ गईं। उम्मीद यही है लॉकडाउन के दौरान लोग गाइडलाइन के पालन को लेकर गंभीर रहेंगे।