CG Wild Mushroom Poisoning: बारिश में भूलकर भी न खाएं ये मशरूम, इस जिले में आधा दर्जन से ज्यादा लोग पहुंचे अस्पताल, जानें वजह

Ads

CG Wild Mushroom Poisoning: बारिश में भूलकर भी न खाएं ये मशरूम, इस जिले में आधा दर्जन से ज्यादा लोग पहुंचे अस्पताल, जानें वजह

  • Reported By: Arun Soni

    ,
  •  
  • Publish Date - July 15, 2026 / 03:32 PM IST,
    Updated On - July 15, 2026 / 03:33 PM IST

CG Wild Mushroom Poisoning: बारिश में भूलकर भी न खाएं ये मशरूम, इस जिले में आधा दर्जन से ज्यादा लोग पहुंचे अस्पताल, जानें वजह /image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में जंगली मशरूम (खुखड़ी/फुटू) खाने के बाद 2 बच्चों समेत 7 लोग बीमार पड़ गए
  • सभी को उल्टी, घबराहट और अन्य लक्षण होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है
  • स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से बिना पहचान वाले जंगली मशरूम का सेवन नहीं करने की अपील की है

बलरामपुर। CG Wild Mushroom Poisoning: बारिश का मौसम आते ही जंगलों में निकलने वाली खुखड़ी यानी जंगली मशरूम लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगी है। एक ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से सामने आया है, जहां शंकरगढ़ में जंगली फुटू खाने से दो मासूम बच्चों समेत सात लोग बीमार हो गए। बताया जा रहा है कि सभी का अस्पताल में इलाज जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से बिना पहचान वाले जंगली मशरूम का सेवन नहीं करने की अपील की है।

 

CG Wild Mushroom Poisoning मिली जानकारी के मुताबिक। मामला बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखंड के जगीमा पटना गांव का है, जहां परिवार के लोगों ने जंगल से लाकर खुखड़ी फुटू की सब्जी बनाई थी। भोजन करने के कुछ देर बाद दो बच्चों समेत सात लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी को उल्टी, घबराहट और अन्य लक्षण दिखाई देने पर परिजन तत्काल शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें

यह घटना कहां की है?

यह घटना छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखंड के जगीमा पटना गांव की है।

कितने लोग बीमार हुए हैं?

जंगली मशरूम खाने के बाद 2 बच्चों समेत कुल 7 लोगों की तबीयत बिगड़ गई।

लोगों की तबीयत क्यों बिगड़ी?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जंगल से लाए गए कथित जहरीले जंगली मशरूम खाने के बाद फूड पॉइजनिंग जैसे लक्षण सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग ने क्या सलाह दी है?

स्वास्थ्य विभाग ने बिना पहचान वाले या संदिग्ध जंगली मशरूम का सेवन नहीं करने की अपील की है।

जंगली मशरूम खाने से क्या लक्षण हो सकते हैं?

जहरीले मशरूम खाने पर उल्टी, मतली, पेट दर्द, दस्त, चक्कर, घबराहट और गंभीर मामलों में जानलेवा जटिलताएं भी हो सकती हैं। ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत नजदीकी अस्पताल जाएं।