Mitra resigns from TMC posts || Oneindia file Image
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में फिर से एक बार उलटफेर देखें को मिला है। तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और कमरहाटी से विधायक मदन मित्रा ने टीएमसी के बागी गुट का साथ देने का ऐलान कर दिया है। (Mitra resigns from TMC posts) यह गुट रितब्रत बनर्जी के अगुवाई में बड़े फैसले ले रहा है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
बागी खेमे में शामिल होने के बाद मदन मित्रा ने कहा कि उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा, “मैंने सिर्फ अपना कमरा बदला है, घर नहीं। मैं अभी भी टीएमसी में हूं।” हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि टीएमसी अब एक बिखरी हुई पार्टी बन गई है।
गौरतलब है कि, मदन मित्रा को दो सप्ताह पहले ही पार्टी में महासचिव बनाया गया था। इससे पहले हाल ही में टीएमसी की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। (Mitra resigns from TMC posts) ऐसे में मदन मित्रा का बागी खेमे के साथ जाना पार्टी के लिए एक और बड़ा झटका माना जा रहा है।
#WATCH | Kolkata, West Bengal: Madan Mitra resigns from Trinamool Congress (Mamata Banerjee) and joins rebel Trinamool Congress (TMC) faction led by Ritabrata Banerjee. pic.twitter.com/36hEkDuYhN
— ANI (@ANI) July 15, 2026
मदन मित्रा 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कमरहाटी सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। चुनाव में भाजपा ने 294 में से 208 सीटें जीतकर पहली बार राज्य में सरकार बनाई थी। चुनाव के बाद टीएमसी में अंदरूनी मतभेद बढ़ गए। रितब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट का दावा है कि उसे 58 टीएमसी विधायकों का समर्थन हासिल है। बागी गुट ने खुद को “असली टीएमसी” बताने के लिए चुनाव आयोग का भी रुख किया है।इसके अलावा, खबरों के अनुसार टीएमसी के कई लोकसभा सांसद भी पार्टी से अलग होकर नए राजनीतिक समीकरणों का हिस्सा बन चुके हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
महाराष्ट्र सरकार ने ‘लाडकी बहिन योजना’ से पात्र लाभार्थियों के नाम हटाए, यह विश्वासघात है: कांग्रेस
एनसीएलटी ने जून तिमाही में 5,518 करोड़ रुपये की 78 समाधान योजनाओं को मंजूरी दी
जुबिलेंट फूडवर्क्स को 46.9 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस, कंपनी देगी चुनौती
नगालैंड में आईईडी विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान तेज किया
प्रशासन ने 17 जुलाई को होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह बदलने को कहा: कांग्रेस