मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस चुनाव की तारीखों का ऐलान, भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- कांग्रेस में सिर्फ परिवारवाद हावी

Ads

मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस चुनाव की तारीखों का ऐलान, भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- कांग्रेस में सिर्फ परिवारवाद हावी

  •  
  • Publish Date - December 2, 2020 / 07:40 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष के लिए 10, 11 और 12 दिसंबर को मतदान किया जाएगा। वोटिंग के बाद तुरंत परिणाम भी आ जाएंगे। चुनाव की तारीख सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हलचल तेज हो गई है।

Read More News: बीएसएफ का 56वां स्थापना दिवस, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- भारत को BSF पर गर्व है

इधर बीजेपी ने यूथ कांग्रेस के चुनाव को लेकर हमला बोला है। भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पांडे ने युवा कांग्रेस के चुनाव पर कहा कि कांग्रेस में ऊपर से लेकर नीचे तक सिर्फ परिवारवाद हावी है। नेता पुत्र ही प्रदेश अध्यक्ष के दावेदार बने हुए हैं।

Read More News: BJP विधायक आकाश विजयवर्गीय ने शासकीय शिक्षकों पर दिया विवादित बयान, स्कूल की नई इमारत के लिए किया भूमिपूजन

आगे कहा कि कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं बची है। कांग्रेस धृतराष्ट्र का दल बना हुआ है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सियासत भी गरमाती हुई नजर आ रही है। चुनाव को लेकर बीजेपी के बयान सामने आने के बाद अब देखना होगा कि कांग्रेस इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

Read More News: विश्व एड्स दिवस: दक्षिण अफ्रीका को एचआईवी की नई दवा से उम्मीद