उफनती नदी पार करने के दौरान बह गई महतारी एक्सप्रेस, बाल-बाल बचे ड्राइवर सहित दो युवक

उफनती नदी पार करने के दौरान बह गई महतारी एक्सप्रेस, बाल-बाल बचे ड्राइवर सहित दो युवक

उफनती नदी पार करने के दौरान बह गई महतारी एक्सप्रेस, बाल-बाल बचे ड्राइवर सहित दो युवक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: August 5, 2019 4:54 pm IST

सुकमा: जिले में बीते दिनों लगातार हुई भारी बारिश के बाद इलाके के नदी नाले उफान पर है। इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति बनने के बाद स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। वहीं, दूसरी ओर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि उफनती नदी को पार करते हुए सोमवार को महतारी एक्सप्रेस बह गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। इस घटना की पुष्टि एसडीएम ने की है।

Read More: कैबिनेट मीटिंग में एक दर्जन प्रस्ताव पर लग सकती है मुहर, 6 अगस्त को मंत्रालय में होगी बैठक

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को महतारी एक्सप्रेस इलाके चिलवाया गांव से जच्चा बच्चा को छोड़कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान चिलवाया गांव से 5 किलोमी​टर दूर एक पुल को पार करते हुए बह गई। बताया जा रहा है कि नदी उफान पर थी और यह हादसा उफनती नदी को पार करने के दौरान हुआ है।

Read More: प्रदेश में EOW की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्ट अधिकारी की 400 करोड़ की संपत्ति कुर्क

चालक सहित दो लोग थे वाहन में सवार
हादसे के वक्त महतारी एक्सप्रेस में वाहन चालक सहित दो लोग सवार थे। हादसे से दोनों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। दोनों को सुरक्षित की पुष्टि एसडीएम ने की है।

Read More: पार्टी ने जिला कांग्रेस सचिव को 6 साल के लिए किया निष्काषित, इस विधायक की छवि धूमिल करने का है आरोप

जच्चा-बच्चा को छोड़कर लौट रही थी म​हतारी एक्सप्रेस
बताया जा रहा है कि महतारी एक्सप्रेस गर्भवती महिला की डिलीवरी के बाद उसके गांव छोड़ने गई थी। जच्चा बच्चा को छोड़कर लौटते वक्त यह हादसा हुआ है।

Read More: लाखों रुपए गबन के आरोप में सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार, 4 राइस मिलों में किया था 

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/hBKCOD9g-Kc” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"