लखनऊ। मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज जारी है। अस्पताल की ओर से मेडिकल बुलेटिन के अनुसार राज्यपाल टंडन की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि उनके स्वास्थ्य पर अभी नियंत्रण है।
Read More News: चीन का नाम नहीं लेने पर भड़के राहुल गांधी, रक्षा मंत्री से कहा- भारतीय सेना का अपमान क्यों किया? पूछे 5 सवाल :
टंडन अभी भी इलेक्टिव वेंटिलेटर सपोर्ट में हैं। अस्पताल की क्रिटिकर केयर विशेषज्ञों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। बता दें कि खराब स्वास्थ्य के चलते लखनऊ निवासी राज्यपाल लालजी टंडन को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Read More News:प्रदेश का ये जिला हुआ कोरोना मुक्त, सभी 25 मरीज हुए स्वस्थ, 7 दिन से नहीं मिला एक भी मरीज
इस बीच टंडन के खराब स्वास्थ्य की जानकारी मिलने के बाद उन्हें देखने और हाल चाल जानने शुभचिंतकों का उनसे मिलने का दौर जारी है। आज उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं डॉक्टरों से भी चर्चा की।
Read More News: देश में अब नहीं होगा लॉकडाउन, पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा में दिए संकेत..देखिए