मेडिकल बुलेटिनः प्रदेश में आज 12 हजार 686 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 133 संक्रमितों की मौत

Ads

मेडिकल बुलेटिनः प्रदेश में आज 12 हजार 686 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 133 संक्रमितों की मौत

  •  
  • Publish Date - April 26, 2021 / 03:21 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

भोपालः प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बेकाबू हो गया है। हर दिन मामलों में इजाफा हो रहा है। आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 12 हजार 686 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। दूसरी ओर 24 घंटे में 133 मरीजों की मौत उपचार के दौरान हो गई। वहीं आज 11 हजार 612 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।

Read More: कार और बाइक में बैठे-बैठे करवाइए कोरोना टेस्ट, बनकर तैयार हुआ प्रदेश का पहला Drive-in Covid-19 Test Centre

प्रदेश में नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 92 हजार 533 हो गई है। वहीं मौत के आंकड़ों को देखें तो अब तक 5 हजार 221 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है।

Read More: लॉकडाउन के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद, चाकू मारकर युवक को उतारा मौत के घाट

प्रदेश में अब तक 5 लाख 11 हजार 990 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। वहीं अब तक 4 लाख 14 हजार 235 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

Read More: पश्चिम बंगाल में सातवें चरण के लिए शाम 5.31 बजे तक 75.06 प्रतिशत वोटिंग, सीएम ममता और सांसद नुसरत जहां ने भी डाला वोट