छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन को लेकर मंत्री अमरजीत भगत का बड़ा बयान, पीएम मोदी को नसीहत देते हुए कही ये बात…

Ads

छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन को लेकर मंत्री अमरजीत भगत का बड़ा बयान, पीएम मोदी को नसीहत देते हुए कही ये बात...

  •  
  • Publish Date - March 19, 2021 / 02:33 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना की दूसरी लहर ने सरकार और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश में रोजाना नए मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर मंत्री अमरजीत भगत का बड़ा बयान सामने आया है।

Read More: कोरोना संक्रमण ने बढ़ाई सरकार और प्रशासन की चिंता, रायपुर जिला प्रशासन ने जारी किया ये आदेश

मंत्री भगत ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन जैसी स्थिति अभी नहीं है। उन्होंने पीएम मोदी को नसीहत देते हुए कहा कि ये बात मोदी जी को भी समझना चाहिए कि जिस प्रकार से असम और बंगाल में लोगों का हुजूम जुट रहा, वहां भी ये लॉकडाउन लागू करना चाहिए।

Read More: पांच इंच लंबी है इस महिला की मिडिल फिंगर, वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

वहीं दूसरी ओर हालात को देखते हुए रायपुर जिला प्रशासन ने अनिवार्य कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का आदेश जारी किया है। जारी ​आदेश के अनुसार निगम के 10 जोन में 36 इंसिडेंट अधिकारी के नेतृत्व में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग किया जाएगा। साथ ही 6 घंटे के भीतर हाई रिस्क वाले लोगों का सैंपल लिया जाएगा। प्रशासन की ओर से जारी आदेश में यह भी कहा गया हे कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए आए लोगों का 24 घंटे के भीतर सैंपल लिया जाएगा।

Read More: दिल्ली दौरे से लौटे पूर्व सीएम, कहा- क्रिकेट में उड़ रही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, संक्रमण रोकने नहीं किया जा रहा प्रयास

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कल 1066 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई थी। वहीं, 5 कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी और 286 मरीज स्वस्थ हुए थे। इसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 20 हजार 783 संक्रमित हो गई है। वहीं ​अब तक 3 लाख 10 हजार 838 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 6025 हो गई है।

Read More: हर मंगलवार बंद रहेंगी ‘मीट’ की दुकानें, शुक्रवार को ‘शराब’ की दुकानें भी होंगी बंद..? जानिए पूरा मामला