मंत्री रविंद्र चौबे बोले- 1 नवंबर को दी जाएगी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त, राहुल गांधी करेंगे शिरकत!

Ads

मंत्री रविंद्र चौबे बोले- 1 नवंबर को दी जाएगी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त, राहुल गांधी करेंगे शिरकत!

  •  
  • Publish Date - October 26, 2020 / 09:29 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

रायपुर। भूपेश कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने मीडिया से चर्चा की। मंत्री ने कैबिनेट की बैठक में किए गए चर्चा की जानकारी दी। बताया कि छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कृषि उपज मंडी विधेयक के प्रारूप पर चर्चा हुई जो कल विधानसभा में पेश किया जाएगा।

Read More News: भूपेश कैबिनेट की बैठक शुरू, नए कृषि कानून, धान खरीदी को लेकर हो रही चर्चा

इस दौरान मंत्री ने कहा कि 1 नवंबर को राज्य उत्सव के मौके पर प्रदेश के किसानों को किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त का भुगतान किया जाएगा। वहीं राहुल गांधी के राज्य अलंकरण समारोह में शामिल होने को लेकर मंत्री चौबे ने कहा कि कोरोना के चलते वे वीडियो काफ्रेंसिंग से जुड़ेंगे या फिर उनका स्वत: आगमन होगा अभी तक फायनल नहीं हुआ है।

Read More News: राहुल के इस्तीफे को लेकर गृहमंत्री बोले- एक और गया तो कांग्रेस 30 मार खां हो जाएंगे…

कृषि मंडी ​विधेयक को लेकर कहा कि हमारा विधेयक केंद्र के कृषि संशोधन कानून का विरोध नहीं है। बल्कि किसानों के हित का विधेयक है। धान खरीदी को लेकर एक हजार करोड़ का ऋण लेने पर कहा कि हम किसानों के लिए जो करना पड़ेगा हम करेंगे। बता दें कि भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कर्ज को लेकर तंज कसा था। इस पर जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि हम किसानों के लिए कर्ज ले रहे। बीजेपी ने स्काई वॉक, एक्सप्रेस वे जैसे भ्रष्टाचार के लिए कर्ज लिया था।

Read More News: मरवाही का महाभारत: विधायक डॉ विनय जयसवाल ने चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं का किया नेत्र परीक्षण, बजाए नगाड़े

मंत्री ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश है कि छत्तीसगढ़ के किसानों का शोषण होने नहीं देंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने कृषि मंडी संशोधन विधेयक के प्रारूप का आज कैबिनेट की बैठक में अनुमोदन किया। कहा कि हम छत्तीसगढ़ के किसानों को उनका हक दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। अगर कर्ज लेने होंगे तो वो भी होंगे। मंत्री ने कहा कि हमने प्रावधान किया है कि किसान शोषण से मुक्त हो।

Read More News: तीन महीने बाद 24 घंटे में सामने आए सबसे कम COVID-19 केस, महीनों बाद मौत का आंकड़ा भी 500 से नीचे