मंत्री रविंद्र चौबे ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 2 लाख रुपए, जरूरतमंदों की होगी मदद
मंत्री रविंद्र चौबे ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 2 लाख रुपए, जरूरतमंदों की होगी मदद
रायपुर, छत्तीसगढ़। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने राज्य में कोरोना संक्रमण की रोकथाम, पीड़ितों के इलाज एवं जरूरतमंदों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी ओर से 2 लाख रुपये की राशि दान स्वरूप दी है।
Read More News: इस जिले के कलेक्टर ने छिपाई कोरोना संक्रमित होने की जानकारी, सरकार..
उन्होंने उक्त राशि का चेक मुख्यमंत्री सचिवालय को भिजवाने के साथ ही राज्य के दानदाताओं, समाजसेवियों, उद्योगपतियों , स्वयंसेवी- समाजसेवी संस्थाओं के लोंगों और किसान भाइयों से पिछली बार की भांति इस बार भी जरूरतमंदों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में मुक्तहस्त से राशि दान करने की अपील की है।
Read More News: मध्यप्रदेश में 10वीं, 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द, जानिए अब कब होंगे एग्जाम
उन्होंने कहा है कि कोरोना संक्रमण की स्थिति इस बार ज्यादा गंभीर है। कोरोना पीड़ितों और जरूरतमंदों की मदद के लिए हम सबको मिलकर शासन-प्रशासन का यथा सम्भव सहयोग करना चाहिए।
Read More News: प्रदेश के इस जिले में 15 अप्रैल से लागू होगा 7 दिनों का कोरोना कर्फ्यू, क्राइसेज मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में बड़ा फैसला

Facebook


