सगाई समारोह से लौट रही नाबालिग की चार दरिंदों ने लूट ली आबरू, गांव की घेराबंदी कर जशपुर और सरगुजा पुलिस ने तीन को दबोचा

Ads

सगाई समारोह से लौट रही नाबालिग की चार दरिंदों ने लूट ली आबरू, गांव की घेराबंदी कर जशपुर और सरगुजा पुलिस ने तीन को दबोचा

  •  
  • Publish Date - January 30, 2021 / 11:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

जशपुरः छत्तीसगढ़ में रेप और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। आए दिन दुष्कर्म और छेड़छाड़ की खबरें सामने आ रही है। इसी बीच प्रदेश के जशपुर इलाके से भी एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जहां सगाई समारोह से लौट रही नबालिग से गैंगरेप हुआ है। बताया जा रहा है कि चार आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस ने पॉक्सो सहित गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर ली है।

Read More: रायपुर : राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 31 जनवरी को, 35 लाख से ज़्यादा बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

मिली जानकारी के अनुसार मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है, जहां सगाई से देर रात लौट रही एक नाबालिग को गांव के ही युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद आरोपियों ने सुनसान जगह पर बाइक रोक दी और घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। वहीं, मामले की जानकारी होने पर जशपुर और सरगुजा जिले की पुलिस ने पूरी रात की गांव की घेराबंदी कर तीन आरोपियों को धर दबोचा है।

Read More: ब्रांडेड कंपनियों की स्पेलिंग में चेंज कर खपा रहे थे नकली ऑयल, रायपुर की 3 गोदामों से भारी मात्रा में नकली ऑयल बरामद