व्यापारी की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर बदमाशों ने की लूट, गुस्साएं व्यापारियों ने किया थाने का घेराव

व्यापारी की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर बदमाशों ने की लूट, गुस्साएं व्यापारियों ने किया थाने का घेराव

व्यापारी की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर बदमाशों ने की लूट, गुस्साएं व्यापारियों ने किया थाने का घेराव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: January 26, 2021 2:00 am IST

श्योपुर। जिले में क्राइम अब थमने का नाम नहीं ले रहा है और घटनाएं बढ़ती जा रही है। रात ही जब व्यापारी से अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था तभी दो अज्ञात नकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और व्यापारी का नाम लेकर उसकी आंख में मिर्ची झोंककर सोने की चेन लूट ले गए।

Read More News:  BJP ने किया नगरीय निकाय चुनाव संचालन समिति का ऐलान, 15 सदस्य और 4 विशेष आमंत्रित 

घटना मंडी परिसर के पास की है जहां व्यापारियों ने भी इस घटना को होता देखा और कुछ व्यापारियों ने अज्ञात बदमाशों की बाइक का पीछा करने की भी कोशिश की, लेकिन आरोपी भाग निकले। इस घटना से गुस्साएं व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान उठाते हुए, बीच-बाजार से जुलुश निकाला और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किया। साथ ही विजयपुर थाने का घेराव किया।

Read More News:  कांग्रेस का कमबैक प्लान! क्या कांग्रेस अभी से मिशन 2023 के लिए सक्रिय हो गई है

जिले में बढ़ते क्राइम और घटनाओं को लेकर शहरी क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस के प्रति विरोध है। ऐसी ही घटना जिले में कई हो चुकी है। कई घटनाओं पर पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है तो कई घटना अभी भी अनसुलझी है, लेकिन इस प्रकार की घटना पुलिस के लिए एक चेतावनी और चैलेंन है।

Read More News:  देर रात मरीन ड्राइव स्थित अर्था कैफे में परोसी जा रही थी शराब, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा


लेखक के बारे में