सेप्टिक टैंक में मिला लापता लक्की का शव, बुधवार शाम से था गायब

Ads

सेप्टिक टैंक में मिला लापता लक्की का शव, बुधवार शाम से था गायब

  •  
  • Publish Date - November 21, 2019 / 05:02 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

दुर्ग, छत्तीसगढ़। लापता 6 साल के मासूम लक्की का शव सेप्टिक टैंक में मिला है। उतई के छाटा गांव में बुधवार शाम लक्की के लापता होने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने सर्चिंग की तो गांव के ही निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक से बच्चे का शव बरामद किया गया है। गांव में पीएम आवास योजना के तहत सेप्टिक टैंक का निर्माण किया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है। 

पढ़ें- जिला एवं जनपद पंचायत में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी, 50 फीसदी सीटें महिला आरक्षित.. देखिए

यह घटना कैसे हुई फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है । बुधवार की शाम से बच्चे के नहीं मिलने पर परिजनों ने गुमशुदकी की रिपोर्ट उतई थाने में दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस सहित परिजन भी लगातार बच्चे की तलाश कर रहे थे । आज सुबह परिजनों की नजर पास बने सेप्टिक टेंक पर गई जहां उनका 6 वर्षीय बेटा लक्की यादव का शव पानी में तैरता हुआ नजर आया ।

पढ़ें- एयरपोर्ट प्रबंधन ने एंट्री टिकट घटाई, 75 की जगह अब 50 रुपए लगेगा प्…

तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को बाहर निकलवाने की कार्रवाई करने के साथ-साथ जांच में जुट गई है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि बच्चा खेलते-खेलते सेप्टिक टैंक में डूब गया होगा । 

पढ़ें- एकाउंटेंट, मोटर मैकेनिक, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन के 452 पदों पर भर्ती, प्लेसमेंट कैंप का आयोजन.. दे…

केंद्र से प्रदेश सरकार को झटका