Digvijaya Singh On Rajya Sabha Election / Image Source ; X
भोपाल : Digvijaya Singh Controversial Statement : मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के नतीजे निर्विरोध तय होने के बाद राज्य की सियासत में एक बड़ा भूचाल आ गया है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन फॉर्म खारिज होने और सुप्रीम कोर्ट से राहत न मिलने के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक विवादित बयान दिया है। भोपाल में मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने इस पूरे घटनाक्रम को एक चोरी करार दिया औ सुप्रीम कोर्ट सहित चुनाव आयोग और सरकार पर सीधे तौर पर मिलीभगत होने का गंभीर आरोप लगाया है।
Digvijaya Singh On Supreme Court पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने और सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनवाई के बाद याचिका खारिज किए जाने पर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा, “हमको मालूम था कि चोरी हुई है और इस चोरी में सभी शामिल हैं। ना केवल राज्य और केंद्र सरकार, बल्कि चुनाव आयोग भी और मुझे बेहद अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट भी इस चोरी में शामिल है।”
दिग्विजय सिंह ने अदालत की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट को अच्छी तरह मालूम था कि हमारी पिटिशन शाम 4 बजे के बाद समय सीमा खत्म होने के कारण बेअसर हो जाएगी, तो उन्होंने इसे समय पर क्यों नहीं सुना? Digvijaya Singh On Rajya Sabha Election : आज और कल की तारीख क्यों लगाई गई? यह सब पूरी तरह से मिली-जुली चोरी है। उन्होंने कहा कि मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ कोई वास्तविक केस नहीं है। उन्होंने कहा, “मीनाक्षी नटराजन जैसा ईमानदार और गांधीवादी व्यक्ति मैंने आज तक राजनीति में नहीं देखा है। लेकिन व्यवस्था द्वारा आज उन्हें इस तरह पेश किया जा रहा है जैसे उन्होंने कोई बहुत बड़ा अपराध कर दिया हो, यह लोकतंत्र के नाम पर सरासर मजाक है।”
VIDEO | Rajya Sabha Polls: Former MP CM and Congress leader Digvijaya Singh (@digvijaya_28) accuses ‘theft’ by the state, Centre, Election Commission, also Supreme Court in cancellation of nomination of Meenakshi Natarajan.
He says, “There was a theft in which everyone was… pic.twitter.com/IhuAeeLy4q
— Press Trust of India (@PTI_News) June 11, 2026