CM Yogi Adityanath News: कुदरत के दिए जख्म पर सरकार का मरहम.. आंधी-तूफ़ान और बारिश ने छीनी 100 से ज्यादा जिन्दगिया, अब CM योगी ने अफसरों को दिए ये आदेश..

Ads

CM Yogi Adityanath Latest Order: उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान से 111 मौतें, मुख्यमंत्री योगी ने तत्काल राहत और सर्वे के निर्देश दिए।

  •  
  • Publish Date - June 11, 2026 / 06:50 PM IST,
    Updated On - June 11, 2026 / 07:03 PM IST

CM Yogi Adityanath Latest Order || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • बारिश, आंधी और बिजली गिरने से 111 लोगों की मौत।
  • सीएम योगी ने 24 घंटे में नुकसान आकलन के निर्देश दिए।
  • प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत राशि देने का आदेश।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों हुई भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की घटनाओं में 111 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 72 लोग घायल हुए हैं। इस आपदा से राज्य के 26 जिले प्रभावित हुए हैं। (CM Yogi Adityanath Latest Order) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

मुख्यमंत्री ने कहा है कि मानव, पशुधन और संपत्ति के नुकसान का आकलन 24 घंटे के भीतर पूरा किया जाए। साथ ही प्रभावित परिवारों को तुरंत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

अधिकारियों को मौके पर पहुंचने का आदेश

सीएम योगी ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को कार्यालय छोड़कर प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी सीधे पीड़ित परिवारों से मिलें और यह सुनिश्चित करें कि राहत सामग्री और सहायता समय पर पहुंचे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि राहत वितरण और नुकसान के आकलन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला प्रशासन को प्रभावित क्षेत्रों की रिपोर्ट जल्द से जल्द तैयार करने के लिए कहा गया है।

घरों, बिजली व्यवस्था और खेती को भारी नुकसान

तेज आंधी और बारिश के कारण राज्य में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। 227 से अधिक मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई जगहों पर तेज हवाओं ने घरों की छतें उड़ा दीं और कमजोर संरचनाएं ढह गईं। (CM Yogi Adityanath Latest Order) बिजली व्यवस्था को भी भारी नुकसान पहुंचा है। सैकड़ों बिजली के खंभे गिर गए और हाईटेंशन लाइनें टूटने से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। वहीं, 170 पशुओं की भी मौत हुई है और ओलावृष्टि व भारी बारिश से किसानों की फसलें खराब हो गई हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

राज्य सरकार ने राहत और बचाव कार्यों के लिए आपात व्यवस्था लागू कर दी है। राजस्व, कृषि और बीमा विभागों की संयुक्त टीमें नुकसान का सर्वे कर रही हैं ताकि प्रभावित लोगों को जल्द सहायता और मुआवजा मिल सके।

इन्हें भी पढ़ें:

बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम की घोषणा की

छह दशक में पहली बार भारत में जन्में निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में

वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत अपनी विकास यात्रा पर लगातार आगे बढ़ रहा: प्रधानमंत्री मोदी

नकली सोने के जरिए व्यापारी से ठगी करने का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

एलजी का भारत समेत तीन प्रमुख ‘ग्लोबल साउथ’ बाजारों से 2030 तक राजस्व दोगुना करने का लक्ष्य

तेल टैंकर पर हमले में मारे गए भारतीय नाविकों के परिवारों से अभी तक कोई संपर्क नहीं हुआ  

Q1. उत्तर प्रदेश में खराब मौसम से कितनी मौतें हुई हैं?

Ans: भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटनाओं में 111 लोगों की मौत हुई है।

Q2. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या निर्देश दिए हैं?

Ans: उन्होंने 24 घंटे में नुकसान का आकलन और तत्काल राहत राशि वितरण के आदेश दिए।

Q3. इस आपदा से किन क्षेत्रों को नुकसान हुआ है?

Ans: 26 जिले प्रभावित हुए हैं, जहां मकान, बिजली व्यवस्था, पशुधन और फसलें क्षतिग्रस्त हुई हैं।