सीसीटीवी में नजर आए लापता छात्र, टाटीबंध इलाके से 4 छात्र हैं गायब, 14 से 15 साल है सभी की उम्र

Ads

सीसीटीवी में नजर आए लापता छात्र, टाटीबंध इलाके से 4 छात्र हैं गायब, 14 से 15 साल है सभी की उम्र

  •  
  • Publish Date - February 6, 2020 / 04:39 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

रायपुर, छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर के टाटीबंध इलाके में गायब 4 नाबालिग छात्र राजधानी में ही हैं। सीसीटीवी फुटेज में चारों घुमते नजर आए हैं। पुलिस बच्चों की सर्चिंग तेज कर दी है। 

पढ़ें- पीएससी में EWS को आरक्षण नहीं देने का मामला, हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, 9 को होनी है परीक्षा

बताते चलें टाटीबंध के ढांचापारा इलाके में रहने वाले नाबालिग 2 लड़के और 2 लड़कियां मंगलवार सुबह भारतमाता स्कूल के लिए निकले थे लेकिन स्कूल नहीं पहुंचने पर सुबह 8 बजे स्कूल प्रबंधन ने उनके परिजनों को सूचना दी उसके बाद से परिजनों में खलबली मच गई और आमानाका थाना पहुंचे।

पढ़ें- कोहरे की चादर से लिपटी राजधानी, एयरपोर्ट पर कम विजिबिलिटी, रायपुर स..

पुलिस ने नाबालिग होने की वजह से अपहरण का मामला दर्ज कर सभी बच्चों की तलाश शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने पर दिखा की चारों बच्चे स्कूल यूनिफॉर्म तक स्कूल के पास आए हैं लेकिन स्कूल के अंदर नहीं गए और मुख्य मार्ग की तरफ जाकर गायब हो गए।

पढ़ें- ग्रामीण चिकित्सा सहायकों की नहीं जाएगी नौकरी, हाईकोर्ट ने 20 साल बा…

लापता बच्चो में 2 भाई बहन है और सभी की उम्र 14 से 15 साल बताई जा रही है। पुलिस ने स्कूल में साथ पढ़ने वाले बच्चों से भी पूछताछ की तो पता चला की वो सभी आपस में कही दूर घुमने जाने की बात करते थे।

पढ़ें- दृष्टिबाधित छात्र ने ”राजकीय गीत अरपा पैरी के धार..” सुनाकर सबको 

फिलहाल बच्चे नहीं मिलने से उनके परिजन काफी परेशान हैं और देर रात तक घरों में रतजगा जैसा माहौल है और बस बच्चों के आने के इंतजार में घरों के दरवाजे खोलकर रात गुजार रहे हैं।