100 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की इस्तीफे की पेशकश, जिला बॉडी में चहेतों को नियुक्ति देने पर फूटा गुस्सा

Ads

100 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की इस्तीफे की पेशकश, जिला बॉडी में चहेतों को नियुक्ति देने पर फूटा गुस्सा

  •  
  • Publish Date - August 7, 2020 / 10:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

नारायणपुर: प्रदेश कांग्रेस महामंत्री रजनु नेताम की बैठक में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जिला बॉडी में नव नियुक्त पदाधिकारियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज हो गए। इसके बाद भड़के कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे की पेशकश की है। बताया जा रहा है कि 100 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे की पेशकश की है। यह घटना विश्रामगृह में बैठक के दौरान की बताई जा रही है।

Read More: बलौदाबाजार में कोरोना पॉजिटिव 6 माह के बच्चे की मौत, एक ही परिवार के 7 लोग पाए गए थे संक्रमित

मिली जानकारी के अनुसार जिला बॉडी में नव नियुक्त पदाधिकारियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लाक अध्यक्ष के पद पद चहेतों को नियुक्त किए जाने से नाराज हैं। नाराज कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे का ऐलान किया है।

Read More: मिनी माता हसदेव बांगो बांध से छोड़ा जा रहा 4 हजार 84 क्यूसेक पानी, इधर दर्री बैराज के दो गेट खुले