6 माह की बच्ची को मां ने हसदेव नदी में फेंका, फिर खुद को लगा ली आग
6 माह की बच्ची को मां ने हसदेव नदी में फेंका, फिर खुद को लगा ली आग
जांजगीर-चांपा। पति से विवाद के बाद महिला ने अपनी 6 माह की बच्ची को हसदेव नदी में फेंक दिया। इसके बाद खुद भी जान देने की कोशिश की। घर पहुंचने के बाद महिला ने खुद को केरोसीन डालकर आग लगा ली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read More News: सीएम- पूर्व मुख्यमंत्री करेंगे धुंआधार प्रचार, PCC चीफ करेंगे ओंकारेश्वर के दर्शन तो CM शिवराज बैंठेगे मौन व्रत पर
जानकारी के अनुसार बिरगहनी गांव निवासी रोहिणी यादव ने खुदकुशी की कोशिश से पहले अपने 6 माह की बच्ची को हसदेव नदी में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति से पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था।
Read More News: उपचुनाव में बीजेपी ने झोंकी ताकत, केंद्रीय मंत्री, राज्यसभा सांसद, प्रदेश अध्यक्ष करेंगे ताबड़तोड़ प्रचार
वहीं इससे छुटकारा पाने के लिए महिला ने पहले बेटी को नदी में फेंक दिया फिर खुद आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार महिला 70 फीसदी जल गई है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Read More News: उन्होंने देश के लोगों को धोखा दिया : पीडीएम, मरियम नवाज का आरोप-आपसे सवाल करो तो सेना के पीछे छिप जाते हो

Facebook


