जबलपुर: लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर देश ही नहीं प्रदेश की सियासत में भी खलबली मची हुई है। वहीं, आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जोरों पर है। इसी कड़ी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने सीएम कलमनाथ के प्रत्याशी के लिए विज्ञापन देने के बयान पर पलटवार किया है। राकेश सिंह ने कहा है कि दिग्विजय सिंह को भाजपा का कोई भी उम्मीदवार हरा देगा। कमलनाथ भोपाल छोड़ें ये बताएं जबलपुर सीट से कांग्रेस किसे चुनावी मैदान में उतारेगी।
Read More: ‘मैं भी चौकीदार’ के जवाब में युवा कांग्रेस का ‘मैं भी बेरोजगार’, सोशल मीडिया पर बढ़ी हलचल
उन्होंने आगे कहा कि छिंदवाड़ा से जल्द अच्छा प्रत्याशी देकर प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपा। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के बगावत को लेकर कहा कि शुरुआती दौर में कार्यकर्ताओं में आक्रोश था, लेकिन अब सभी भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। अंतत: कार्यकर्ता भाजपा को ही जीत दिलाएंगे। शहडोल में ज्ञानसिंह पार्टी के साथ खड़े हैं और मुरैना में अशोक अर्गल पर कांग्रेस डोरे डालने में लगी हुई है।
Read More: मध्यप्रदेश में भाजपा ने की विधायक दल के पदाधिकारियों की घोषणा, जानिए किन नेताओं को मिला स्थान
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी में टिकटों की माथापच्ची पर कहा है कि बीजेपी का पसीना छूट रहा है। बीजेपी विज्ञापन निकाल ले, टिकट बांटने में आसानी होगी। इस दौरान कमलनाथ ने आगे कहा कि जब मैंने अपना पहला चुनाव लड़ा था, तब बीजेपी का जन्म भी नहीं हुआ था।
<iframe width=”1036″ height=”583″ src=”https://www.youtube.com/embed/CUGZOGNh318″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>