मध्यप्रदेश में 10 हजार के पार पहुंचा कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा, जानिए आज कितने नए मरीज आए सामने

मध्यप्रदेश में 10 हजार के पार पहुंचा कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा, जानिए आज कितने नए मरीज आए सामने

मध्यप्रदेश में 10 हजार के पार पहुंचा कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा, जानिए आज कितने नए मरीज आए सामने
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: June 11, 2020 5:16 pm IST

भोपाल: मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से में बढ़ रही है। आज प्रदेशभर में 192 नए मामले सामने आए हैं और 4 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हजार 241 हो गई। वहीं अ​ब तक 7 हजार 42 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में मिले 47 नए मरीज

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ​मेडिकल बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेशभर में 192 मरीज मिले। वहीं राहत की खबर यह रही कि आज प्रदेशभर में 150 मरीजों ने कोरोना को मात दी। सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद आज अस्पातल से छुट्टी मिल गई।

Read More: मानसून के आगमन से पहले मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, इन जिलों में आगामी 48 घंटे के भीतर हो सकती है भारी बारिश

प्रदेश में 2 हजार 678 मरीजों का उपचार डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है। बता दें कि इंदौर में अब तक सबसे ज्यादा 3 हजार 922 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। इनसे से 2 हजार 618 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 1 हजार 141 है।

Read More: समर्थन मूल्य में नहीं खरीदा गेहूं तो महिला किसान ने कलेक्ट्रेट में किया ये काम, मचा हड़कंप

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"