भोपाल: मध्यप्रदेश में आज 2391 नए संक्रमित मरीजों की पहचान स्वास्थ्य विभाग ने की है। नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 97906 हो गई है। दूसरी ओर राहत की खबर यह है कि आज 2863 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।
Read More: IPS अधिकारियों का तबादला आदेश जारी, देखिए पूरी सूची
सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। प्रदेश में अब तक 74398 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग जीतकर अपने घर लौटे हैं। वहीं प्रदेश में आज 33 संक्रमितों की मौत हो गई। जिसके बाद अब मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 1877 हो गया है।
Read More: आदिवासी का एनकाउंटर, DGP ने जांच के लिए बनाया विशेष दल
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 21631 हो गई है। बता दें कि प्रदेश में पहले के मुकाबले अब तेजी से संक्रमित मरीज मिल रहे हैं।
Read More: पूर्व मंत्री रमाकांत तिवारी का निधन, इलाके में शोक की लहर
Madhya Pradesh reports 2391 new #COVID19 cases and 33 deaths today. Total cases now at 97,906 including 1,877 deaths and 21,631 active cases: State Health department pic.twitter.com/U15xACNvOO
— ANI (@ANI) September 17, 2020