लाशों पर सौदेबाजी ना करें, इलाज के नाम पर मनमानी ​फीस निजी अस्पतालों को सहकारिता मंत्री की दो टूक

Ads

लाशों पर सौदेबाजी ना करें, इलाज के नाम पर मनमानी ​फीस निजी अस्पतालों को सहकारिता मंत्री की दो टूक

  •  
  • Publish Date - April 13, 2021 / 02:42 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

जबलपुर: मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते हाहाकार मचा हुआ है। प्रदेश में रोजाना हजारों नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। इस आपदा के समय में भी कुछ लोग अवसर तलाशने में लगे हुए हैं। जहां एक ओर रेमडेसिविर इंजेक्शन की जमकर कालाबाजारी हो रही है, तो वहीं दूसरी ओर इलाज के नाम पर निजी अस्पतलों में मनमानी फीस वसूली जा रही है। इलाज के नाम पर अवैध वसूली करने वाले अस्पतालों को मंत्री अरविंद भदौरिया ने सख्ती से कहा है कि निजी अस्पताल संचालक लाशों पर सौदेबाजी ना करें। उन्होंने मनमानी वसूली करने वाले अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।

Read More: कोरोना को हराने में मदद के लिए आगे आ रहे संगठनों की CM भूपेश बघेल ने की सराहना, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की चर्चा

इस दौरान मंत्री भदौरिया ने आंदोलन कर रहे जूनियर डॉक्टरों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना संकटकाल में मानवता दिखाकर सरकार के साथ खड़े हों, जूनियर डॉक्टर्स की समस्याओं का समाधान करने के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है। वहीं, दमोह में कोरोना कर्फ्यू ना लगने पर उन्होंने कहा कि चुनाव हैं तो निर्वाचन आयोग ही दमोह में लॉकडाउन का फैसला लेगा। दमोह में भी ऑक्सीजन की आपूर्ति सरकार ने सुनिश्चि की है।

Read More: 7th pay commission: इतनी बढ़ सकती है सरकारी कर्मचारियों सैलरी, 28 प्रतिशत तक बढ़ेगा महंगाई भत्ता!

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार को प्रदेश में कुल 6 हजार 489 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुइ थी और  24 घंटे में 37 मरीजों की मौत हुई थी। वहीं  3 हजार 117 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 38 हजार 651 हो गई है।

Read More: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में महिला डॉक्टर ने दिया आरोपी का साथ, धमतरी पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

वहीं मौत के आंकड़ों को देखें तो अब तक 4 हजार 221 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 3 लाख 44 हज़ार 634 संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। वहीं अब तक  3 लाख 1 हजार 762 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

Read More: छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन के दौरान बरती जाएगी सख्ती, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अधिकारियों से कहा- एक्शन मोड में करें काम