कल रात 8 बजे से टोटल लॉकडाउन, 56 घंटों के लिए इस जिले के नगरीय नगरीय क्षेत्रों में रहेगी सख्ती
कल रात 8 बजे से टोटल लॉकडाउन, 56 घंटों के लिए इस जिले के नगरीय नगरीय क्षेत्रों में रहेगी सख्ती
खरगोन: मध्यप्रदेश सहित देश के कई राज्यों में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। यहां अलग-अलग जिलों से रोजाना नए मामले मामलों की पुष्टि हो रही है। हालात को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने 11 जिलों के 12 शहरों में वीकेंड लॉकडाउन लागू कर दिया है। इसी बीच खबर आ रही है कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए खरगोन जिला प्रशासन ने नगरीय क्षेत्रों में 56 घंटों का टोटल लॉकडाउन का आदेश जारी किया है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के नगरीय क्षेत्रों में शुक्रवार रात 8 बजे से 5 अप्रैल को सुबह 6 बजे तक टोटल लॉकडाउन रहेगा। जारी आदेश के अनुसार खरगोन, कसरावद, महेश्वर, मंडलेश्वर,भीकनगांव, बड़वाह,सनावद, करही और बिस्टान में टोटल लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सभी क्षेत्रों की जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी सेवाएं बंद रहेंगी। यह आदेश अपर कलेक्टर एमएल कनेल ने जारी किया है।
Read More: सांसद किरण खेर को ब्लड कैंसर, भावुक होकर पति अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर कही ये बात
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार मध्यप्रदेश में कल 2332 नए कोरोना मरीज मिले, जिसके बाद प्रदेश में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 2 लाख 95 हजार 511 हो गया है। वहीं, बुधवार को प्रदेश में 9 कोरोना मरीजों की मौत हुई थी और 1261 मरीज डिस्चार्ज हुए थे। मध्यप्रदेश में अब तक 3986 मरीजों की मौतें हो चुकी है। मध्यप्रदेश में अब तक 2 लाख 74 हजार 429 मरीज स्वस्थ मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसके बाद मध्यप्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 17096 है।

Facebook


