जबलपुर: एक ओर हाथरस में हुई घटना को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर जबलपुर में भी ऐसी ही घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि जबलपुर में घर मे सो रही 2 साल की मासूम बच्ची के अपहरण के बाद दरिंदों ने घिनौनी करतूत को अंजाम दिया है और मासूम की हत्या कर दी गई है। मामले को लेकर सांसद विवेक तन्खा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
विवेक तन्खा ने ट्वीट कर कहा है कि हाथरस के बाद जबलपुर में दिल झकझोर देने वाला अपराध। घर मे सो रही 2 साल की मासूम बच्ची के अपहरण के बाद रेप और हत्या.. आरोपियों को कठोरतम सज़ा दी जानी चाहिए लेकिन सरकार बताए कैसे बचाएं अपनी बच्चियां.? कहाँ है सरकार ? कहाँ है कानून व्यवस्था ? ये भाजपा का रामराज है या जंगलराज ?
Read More: शर्मसार हुआ जबलपुर, 2 साल की बच्ची के साथ रेप के बाद उतारा मौत के घाट, दो आरोपी गिरफ्तार
गौरतलब है कि है। मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में 2 साल की बच्ची के साथ रेप के बाद दरिंदों ने मासूम को मौत के घाट उतार दिया। मौत के 36 घंटों के बाद पुलिस ने मासूम की लाश बरामद किया।इस मामले में पुलिस ने 20 और 21 वर्षीय दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने 16 सितम्बर की रात घर में सो रही दो साल की बच्ची का अपहरण कर लिया। इसके बाद बच्ची के साथ आरोपी सोन ठाकुर ने रेप किया।
दोनों आरोपियों ने बारी-बारी से बच्ची के साथ दरिंदगी की, फिर बच्ची की हत्या कर खेत में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने नाचनखेड़ा स्थित एक खेत में बच्ची की लाश बरामद की। शव मिलने के बाद जबलपुर आईजी ने आरोपियों पर 20 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था। वहीं दोनों आरोपियों के ठिकानों के बारे में पता चलते ही दोनों को दबोच लिया। पुलिस दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले में पूछताछ कर रही है। इधर मासूम के साथ रेप के बाद हत्या की वारदात का खुलासा होने से लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। आरोपियों को फांसी देने की मांग की है।
@ChouhanShivraj@aajtak @ndtvindia @republic@bansalNewsMpCG @IBC24news @TimesNow @ABPNews @NewsX @IndiaNewsAgency @DGP_MP #SaveOurChildren #JusticeForIndiasDaughters https://t.co/kF0tli8Oze
— Vivek Tankha (@VTankha) October 1, 2020