एक साथ ड्यूटी से गायब मिले नगर निगम के 50 कर्मचारी, आयुक्त ने थमाया नोटिस

Ads

एक साथ ड्यूटी से गायब मिले नगर निगम के 50 कर्मचारी, आयुक्त ने थमाया नोटिस

  •  
  • Publish Date - August 28, 2019 / 04:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

अंबिकापुर: नगर निगम आयुक्त ने बुधवार को निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निगम कार्यालय में 50 कर्मचारियों को ड्यूटी से गायब पाया। ड्यूटी से नदारद कर्मचारियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए निगम आयुक्त ने शो कॉज नोटिस थमा दिया है।

Read More: किशोरी के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर निगम आयुक्त को लंबे समय से निगम कर्मचारियों की लापरवाही की शिकायत मिल रही थी। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया था कि निगम कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी लगातार ड्यूटी के दौरान नदारद रहते हैं। ​शिकायत के आधार पर निगम आयुक्त ने बुधवार को कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आयुक्त ने पाया कि ड्यूटी के दौरान 50 कर्मचारी कार्यालय से नदारद हैं। इन सभी कर्मचारियों को आयुक्त ने शो कॉज नोटिस थमा दिया है।

Read More: छत्तीसगढ़ में बेरोजगारों को दिए जाएंगे सालाना 72 हजार ! न्याय योजना लागू करने हो रहा गंभीरता से विचार

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/RFWtfyR8e7s” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>