PM Modi Mumbai Visit: यहां पीएम मोदी की रैली से पहले बड़ी साजिश नाकाम, PMO की फर्जी ID और बंदूक के साथ इतने संदिग्ध गिरफ्तार, आखिर क्या था उनका मकसद? /image: Social Media
मुंबई। PM Modi Mumbai Visit: मुंबई से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi Rall) की रैली से पहले दो फर्जी लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस ने अंबानी कल्चरल सेंटर से 2 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है, जाँच के दौरान दोनों के पास से PMO की फर्जी ID और बंदूक मिले है, जिसे जब्त कर लिया गया है।
आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम करीब 5:45 बजे मुंबई के नीता अंबानी कल्चरल सेंटर में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का उद्घाटन करेंगे। यह इस कार्यक्रम का सातवां संस्करण है, जो 8 से 11 सितंबर तक मुंबई में आयोजित किया जा रहा है।
PM Modi Mumbai Visit मुंबई पुलिस का कहना है, “मुंबई में उस जगह से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक कार्यक्रम में शामिल होना था। उनमें से एक व्यक्ति के पास से बंदूक बरामद हुई। मुंबई पुलिस ने BKC स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया, जो खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी (Fake PMO Officer) बता रहा था। हिरासत में लिए गए व्यक्ति की उम्र 24 साल बताई जा रही है। उसके साथ एक बॉडीगार्ड भी था, जिसके पास बंदूक थी। मुंबई क्राइम ब्रांच अब इस मामले की आगे जांच कर रही है।”
Mumbai Police say, "Two individuals have been detained from the venue in Mumbai where Prime Minister Narendra Modi was scheduled to attend an event. A gun was recovered from one of the individuals. The Mumbai Police detained a man at the Nita Mukesh Ambani Cultural Centre (NMACC)…
— ANI (@ANI) September 8, 2026
इन्हें भी पढ़ें