रायपुर। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। मुलाक़ात के बाद कंवर ने कहा कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा हूं। बहुत जल्द भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आएगा। उन्होंने कहा कि कल मुख्यमंत्री से फिर मुलाकात होगी तो पता चल जाएगा।
कंवर ने बताया कि आज व्यस्तता के चलते सीएम से ज़्यादा चर्चा नहीं हो पाई। कल सुबह फिर से सीएम से मिलने आऊंगा। माना जा रहा है कि आज हुई मुलाकात के औरान कंवर ने फिर कोई शिकायत मुख्यमंत्री से करते हुए जांच की मांग की है। हालांकि वो कंवर ने यह जरुर कहा कि वे कल फिर सीएम से मिलने आएंगे तब भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आएगा।
यह भी पढ़ें : पुलवामा हमले के बाद एक्शन में सरकार, जमात-ए-इस्लामी पर बैन के बाद कार्रवाई
बता दें कि इससे पहले भी कंवर मुख्यमंत्री से मिलकर रमन सरकार के कार्यकाल के दौरान की विभिन्न शिकायतें रख चुके हैं। इन्हीं में से एक शिकायत ईओडब्ल्यू के मुखिया रहे आईपीएस मुकेश गुप्ता के खिलाफ थी। इसी शिकायत के बाद सरकार ने एक जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया है। इधर कंवर की आज हुई सीएम से मुलाकात के बाद राजनीतिक से लेकर प्रशासनिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि अब किसकी शिकायत हुई है और किसका नंबर आया है।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/zjWiN3yvBYI” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>