BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इसी महीने आएंगे छत्तीसगढ़ दौरे पर, प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी की बैठक में हुई चर्चा

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इसी महीने आएंगे छत्तीसगढ़ दौरे पर, प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी की बैठक में हुई चर्चा

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इसी महीने आएंगे छत्तीसगढ़ दौरे पर, प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी की बैठक में हुई चर्चा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: December 7, 2020 4:04 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी दो दिवसीय दौरे पर आज छत्तीसगढ़ पहुंची। छत्तीसगढ़ का प्रभार मिलने के बाद डी पुरंदेश्वरी पहली बार छत्तीसगढ़ आईं हैं। छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान उन्होंने प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक ली। वहीं, बताया जा रहा है कि इसी महीने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के दौरे को लेकर भी चर्चा हुई।

Read More: 2011 में सोनिया, मनमोहन सिंह और शरद पवार APMC लागू करने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रहे थे और आज…: सीएम शिवराज

बता दें कि भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने आज प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 20 दिसंबर तक संगठन के सभी खाली पदों पर नियुक्ति हो। दुर्ग और भिलाई में जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाएं और जिन जिलों की कार्यकारिणी घोषित नहीं हुईं, वहां कार्यकारिणी घोषित किया जाएं। बता दें कि भाजपा के 23 प्रकोष्ठ पर होनी नियुक्ति है।

Read More: दो दिन पहले विद्यामितानिनों की रैली पर लाठीचार्ज को मंत्री सिंहदेव ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, ‘आप’ करेगी स्कूल शिक्षा मंत्री के बंगले के बाहर प्रदर्शन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"