नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर एक ही परिवार के दो सदस्यों को पीटा, हालत नाजुक

नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर एक ही परिवार के दो सदस्यों को पीटा, हालत नाजुक

नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर एक ही परिवार के दो सदस्यों को पीटा, हालत नाजुक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: September 15, 2020 10:44 am IST

नारायणपुर: केंद्र और राज्य की सरकारों की लाख कोशिशों को बावजूद प्रदेश के वनांचल क्षेत्र में नक्सली वारदात थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन नक्सली अपनी घिनौनी करतूत को अंजाम देने में लगे हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर पुलिस और फोर्स की लगातार कार्रवाई से बौखलाए नक्सली अब ग्रामीणों को अपना निशाना बनाने में लगे हुए हैं। ऐसा ही एक मामला आज नारायणपुर जिले से सामने आया है, जहां नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को जन अदालत लगाकर उनकी पिटाई की है।

Read More: आरएन दास, बीएस ध्रुव और टी एक्का को उप पुलिस महानिरीक्षक बनने पर डीजीपी डीएम अवस्थी ने दी बधाई

मिली जानकारी के अनुसार मामला अबूझमाड़ के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के इरपानार का है, जहां नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर दो ग्रामीणों की बेरहमी से पिटठाई की है। बताया जा रहा है कि दोनों लोग एक ही परिवार के हैं। नक्सलियों द्वारा पिटाई के बाद दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। ​मामले की सूचना​ मिलने के बाद नारायणपुर एसपी ने ग्रामीणों को लेने के लिए टीम रवाना किया है। दोनों ग्रामीण ग्राम बेचा और कुसपरका के निवासी हैं।

Read More: प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में 541 करोड़ की लागत वाली सात परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"