दंतेवाड़ा। बस्तर के दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी और उनके 3 पीएसओ और ड्राइवर की हत्या की जिम्मेदारी नक्सलियों के दंडकारण्य स्पेशल जोन और दरभा डिवीजन कमेटी ने ली है। कमेटी के सचिव साईनाथ ने एक पर्चा जारी करते हुए यह जिम्मेदारी ली है।
पर्चे में कहा गया है कि वारदात के बाद नक्सलियों ने वहां से जवानों के 4 हथियार भी लूटे। आगे कहा गया है कि नक्सली कमांडर पाली, बिज्जे, सुक्खे ने पुलिस इनकाउंटर के विरोध में श्यामगिरी ब्लास्ट किया। नक्सलियों ने बैलाडीला का 13 नंबर प्लांट अडाणी को दिए जाने का भी विरोध दर्ज कराया है।
यह भी पढ़ें : पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 10 पुलिसकर्मी की हालत गंभीर, अधिकारी पहुंचे घटनास्थल
नक्सल पर्चे में भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा गया है कि जब से भाजपा की सरकार आई है, वो तेजी से हिंदुत्व के मुद्दे पर काम कर रही है। दलित, मुसलमान और आदिवासियों के साथ महिलाओं को भी प्रताड़ित किया जा रहा है। वहीं रोड निर्माण और टावर का निर्माण भी भारी विरोध के बावजूद पुलिस करवा रही है।