जीत के बाद आभार रैली से अचानक गायब हुआ नवनिर्वाचित पंच, कुछ देर बाद कर ली खुदकुशी

जीत के बाद आभार रैली से अचानक गायब हुआ नवनिर्वाचित पंच, कुछ देर बाद कर ली खुदकुशी

जीत के बाद आभार रैली से अचानक गायब हुआ नवनिर्वाचित पंच, कुछ देर बाद कर ली खुदकुशी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: January 30, 2020 6:50 am IST

कांकेर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है और लगभग सभी जगहों के चुनाव परिणाम आ चुके हैं। वहीं, शुक्रवार को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की तैयारी पूरी हो चुकी है। आज शाम तक चुनाव दल निर्वाचन सामाग्री के साथ बूथ केंद्रों तक पहुंच जाएंगे। इसी बीच कांकेर के ग्रामीण इलाके से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। खबर है कि एक नवनिर्वाचित पंच ने खुदकुशी कर ली है। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। मामले की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज जांच कर रही है।

Read More; ‘CAA लाने की आवश्यकता क्या पड़ गई? कोई युद्ध हो रहा है, रिफ्यूजी आ रहे हैं?’

दरअसल मामला कांकेर थाना क्षेत्र के झुलनातेंदु गांव का है, जहां बुधवार को पंचायत चुनाव का परिणाम आने के बाद आभार रैली का आयोजन किया गया था। आभार रैली में गांव के नवनिर्वाचित पंच भी मौजूद थे। अचानक रैली के दौरान एक पंच गायब हो गया। रैली समाप्त होने के कुछ देर बाद ही उनकी लाश मिली। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Read More: टारगेट से अधिक राजस्व वसूली, गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किए जाने के बाद दुगुनी मेहनत से काम कर रहे अधिकारी

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"