बड़ी मूछों वाले डकैत ही नहीं चंबल की पहचान, सोनचिड़िया के मुकाबले पनिहाई पर आया लोगों का दिल
बड़ी मूछों वाले डकैत ही नहीं चंबल की पहचान, सोनचिड़िया के मुकाबले पनिहाई पर आया लोगों का दिल
मुरैना। चंबल का नाम सुनते ही पहाड़ी इलाकों में घोड़े की टाप और बड़ी मूछों वाले डकैतों के खूंखार चेहरे नजर के सामने उभरते हैं । बॉलीवुड ने कुछ ऐसी ही छवि दिखाई है चंबल की । इस कड़ी में अब सोनचिड़िया फिल्म का नाम भी जुड़ गया है। सोनचिड़िया की पृष्ठभूमि और कथानक को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
ये भी पढ़ें- टीवी दुनियां की मल्लिका हिना खान का फोटोशूट हुआ वायरल
चंबल क्षेत्र के प्रभारी मंत्री भी इस पर नाराजगी जता रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री लाखन सिंह ने सोनचिड़िया फिल्म में चंबल की नाकारात्मक छवि दिखाए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की। लाखन सिंह ने साफ कहा कि ये धरती वीरों और शहीदों की धरती है। समाज सेवी योगेन्द्र मावई ने भी चंबल के दुष्प्रचार से नाराजगी जताते हुए फिल्म के निर्माता, निर्देशक को लीगल नोटिस भेजने की बात कही है।
ये भी पढ़ें- ज़ोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म गली बॉय ने जीता आलोचकों का दिल
चंबल में जहां सोनचिडिया का विरोध हो रहा है, वहीं स्थानीय स्तर पर बनी टेली फिल्म पनिहाई लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म में चंबल की असली हकीक़त बताई गई है। सोनचिड़िया के मुकाबले पनिहाई पर लोगों का दिल आ गया है और वो इस फिल्म को प्रचारित करने की बात कह रहे हैं। चंबल के जनप्रतिनिधियों ने सोनचिड़िया फिल्म का बहिष्कार करने के साथ आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

Facebook


