आदिवासी महोत्सव में शामिल हो सकते हैं ओडिशा के सीएम, गृह मंत्री ने दिया न्योता
आदिवासी महोत्सव में शामिल हो सकते हैं ओडिशा के सीएम, गृह मंत्री ने दिया न्योता
रायपुर। राजधानी में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी कला और नृत्य महोत्सव का आमंत्रण ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भी दिया गया है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सीएम नवीन पटनायक से बुधवार को मुलाकात कर उन्हें महोत्सव में शामिल होने का न्योता भेजा है।
पढ़ें- एमपी-सीजी के 12 जगहों पर ईडी का छापा, 111 करोड़ के फर्जीवाड़े की जांच, रडार है सहकारी बैंक से जुड…
इसके साथ ही गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ओडिशा के मुख्यमंत्री के साथ महानदी पानी के विवाद को लेकर भी चर्चा की हैं। मुलाकात के बाद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि महानदी पानी के विवाद का हल दोनों राज्यों के साथ बातचीत करके किया जा सकता हैं। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की भुवनेश्वर में मुलाकात हुई है।
पढ़ें- रेल यात्री ध्यान दें, 12 दिनों तक रद्द रहेंगी ये दो ट्रेनें, नॉन इं…
राजधानी रायपुर में 27 और 29 दिसंबर को होने वाले इस आयोजन में आदिवासी संस्कृति नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा। शहर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में इस महोत्सव का आयोजन होना है. इस महोत्सव में देशभर के आदिवासी समूह के जनजातियों की उपस्थिति में सभ्यता और संस्कृति का आदान प्रदान किया जाएगा। आदिवासियों द्वारा निर्मित औषधि सामग्री का भी प्रदर्शन किया जाएगा। सरकार पूरे देश के कई जाने माने हस्तियों को आदिवासी महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण सरकार दे रही है।
पढ़ें- ‘अंगूर की बेटी’ का खुमार, शराब पीने से मना करने पर युवक पर जानलेवा …
कांग्रेस प्रवक्ताओं की सूची जारी

Facebook


