एक सिपाही ने दूसरे सिपाही को मारी गोली, मौके पर ही मौत, 4 राउंड किया फायर

एक सिपाही ने दूसरे सिपाही को मारी गोली, मौके पर ही मौत, 4 राउंड किया फायर

एक सिपाही ने दूसरे सिपाही को मारी गोली, मौके पर ही मौत, 4 राउंड किया फायर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: October 10, 2020 2:35 pm IST

कटनी: ऑडिनेश फैक्ट्री में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक सिपाही ने दूसरे सिपाही पर ही फायरिंग कर दी। इस घटना में एक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि आरोपी सिपाही ने फायरिंग क्यों की है। बताया जा रहा है कि आरोपी अभी भी ऑडिनेश फैक्ट्री के अंदर ही घूम रहा है। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची रंगनाथ और माधवनगर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Read More: चीन ने लद्दाख में LAC पर तैनात किए 60 हजार सैनिक, अमेरिकी विदेश मंत्री का बड़ा दावा

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम OFK के DSC के एक सिपाही ने दूसरे सिपाही को गोली मार दी, जिससे दूसरे सिपाही की मौत हो गई। बताया गया कि आरोपी सिपाही ने 4 राउंड फायर किया है। इसके बाद वह ऑडिनेश फैक्ट्री के अंदर ही कहीं जाकर छिप गया। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Read More: महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर BJP प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"