पीएम मोदी नमो एप के जरिए 500 जगह करेंगे कार्यकर्ताओं से चर्चा

पीएम मोदी नमो एप के जरिए 500 जगह करेंगे कार्यकर्ताओं से चर्चा

पीएम मोदी नमो एप के जरिए 500 जगह करेंगे कार्यकर्ताओं से चर्चा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: March 30, 2019 8:14 am IST

इंदौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को नमो एप के जरिए देश भर में 500 जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। इंदौर में भी इस चर्चा के लिए विशेष तैयारी की गई है। वहीं,प्रधानमंत्री मोदी इंदौर के भी कार्यकर्ता और नेताओं से सीधा संवाद कर सकते हैं। लिहाजा, इंदौर में भाजपा कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को बुलाया है। हालांकि इस अभियान में भाजपा के तमाम बड़े नेता शामिल हो चुके है। और उन्होंने अपने नाम के आगे चौकीदार भी लिख लिया है।

ये भी पढ़ें:प्रदेश के 14 जिलों में 40 के पार तापमान, राजधानी में आज बारिश की संभावना

लेकिन सुमित्रा महाजन के सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द नहीं लिखा है। लिहाजा इस बात की चर्चा जोरों पर है। इसे सुमित्रा महाजन की नाराजगी के तौर पर भी देखा जा रहा है। लेकिन सुमित्रा महाजन की सक्रियता बरकार है। फिलहाल टिकट को लेकर असमंजस की स्थिती लगातार बनी हुई है। वहीं,लोकसभा चुनाव की तैयारी की मद्देनजर वार्ड वार बैठकों का दौर जारी है। लोकसभा संयोजक के तौर पर इसकी जिम्मेदारी भाजपा विधायक रमेश मेंदौला ने संभाल रखी है। लेकिन हर जगह इसी बात की चर्चा है,कि भाजपा से टिकट किसे दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में सीआरपीएफ कैम्प के पास कार में विस्फोट

भाजपा के पदाधिकारियों के मुताबिक टिकट वितरण को लेकर किसी भी तरह की समस्या नहीं है। सुमित्रा महाजन सभी की आदरणीय हैं। लेकिन पार्टी जिसका भी नाम तय करेगी। भाजपा कार्यकर्ता उसके लिए काम करेंगे। पार्टी में हर लाइन के नेता हैं। किसी छोटे से कार्यकर्ता को भी मौका दिया जाएगा तो उसके साथ सभी खड़े हैं। केवल सभी का ये मकसद है, कि प्रधानमंत्री मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। इसके अलावा बीजेपी कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, हमें कांग्रेस के उम्मीदवार की कोई चिंता नहीं है। कांग्रेस तो विदेश से भी उम्मीदवार ला सकती है।


लेखक के बारे में