आरक्षक ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

Ads

आरक्षक ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

  •  
  • Publish Date - April 15, 2019 / 01:34 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार की शाम एक पुलिस के एक सिपाही ने खुद को गोली मार ली। घायल सिपाही को आनन-फानन में आंबेडकर अस्पताल ले जाया गया है। घायल सिपाही पुलिस लाइन में पदस्थ था। जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें ;  

बताया जा रहा है कि पुलिस लाइन में पदस्थ 45 वर्षीय आरक्षक उग्रसेन द्विवेदी ने सोमवार शाम सिविल लाइन स्थित एक मैरिज पैलेस के सामने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। इससे वहां सड़क पर अफरातफरी मच गई। घायल आरक्षक एक्सिस बैंक से ड्यूटी पूरी कर लौट रहा था। आरक्षक ने मैरिज पैलेस के पास अपनी एक्टिवा क्रमांक सीजी 05 एक्स 8234 में बैठकर खुद को गोली मारी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घायल सिपाही को आनन-फानन में आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक प्रारम्भिक पूछताछ में पता चला है कि आरक्षक का आज दोपहर में पत्नी से विवाद हुआ था। उसके बाद दोपहर 12 बजे पत्नी 3 बच्चो को साथ लेकर रीवां जाने के लिए निकल गई। पुलिस ने आरक्षक के परिजनों को सूचित कर दिया है।