भोपाल से किडनैप हुई दो नाबालिगों को पुलिस ने छुड़ाया, इंदौर ले जा रहे तीन आरोपियों को भी दबोचा
भोपाल से किडनैप हुई दो नाबालिगों को पुलिस ने छुड़ाया, इंदौर ले जा रहे तीन आरोपियों को भी दबोचा
भोपाल: राजधानी भोपाल में 2 नाबालिग लड़कियों की किडनैपिंग के मामले में पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को बरामद कर लिया है। साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।बताया जा रहा है कि आरोपी नागालिगों को इंदौर ले जा रहे थे। मामले में फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने राजधानी भोपाल से किडनैप हुई दोनों नाबालिग लड़कियों को बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी नबालिग लड़कियों को इंदौर ले जा रहे थे, लेकिन पुलिस की टीम ने हथाईखेड़ा डैम के पास आरोपियों को धर दबोचा। मामले में पिपलानी पुलिस ने तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

Facebook


