एक ही दिन में लगभग 80 लाख रुपए से अधिक का नमक, गुटखा और गुड़ाखू जब्त, मुंगेली और बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एक ही दिन में लगभग 80 लाख रुपए से अधिक का नमक, गुटखा और गुड़ाखू जब्त, मुंगेली और बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एक ही दिन में लगभग 80 लाख रुपए से अधिक का नमक, गुटखा और गुड़ाखू जब्त, मुंगेली और बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: May 13, 2020 12:58 pm IST

रायपुर: कोरोना संकट के बीच प्रतिबंधित गुटखा और नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज प्रशासन की टीम ने बसना और मुंगेली के अलग-अलग ठिकानों में दबिश देकर लाखों रुपए का गुटखा, तंबाकू और गुड़ाखू जब्त किया है। बताया जा रहा है कि प्रशासन की टीम ने सरायपाली से लगभग 50 लाख और मुंगेली से 25 से 39 लाख रुपए का सामान बरामद किया है।

Read More: देश और प्रदेश के इन 137 अस्पतालों में इलाज करवा सकेंगे शासकीय सेवक और उनके परिजन

मिली जानकारी के अनुसार बसना पुलिस की टीम ने पुरेंद्र पटेल के दुकान और घर पर दबिश देकर गुटखा और तंबाकू बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने 110 बोरा गुटखा और 24 बोरी तंबाकू जब्त किया है। जब्त सामाग्री की कीमत 50 रुपए बताई गई है।

Read More: 10वीं के बाद 11वीं और 12वीं छात्रों के लिए भूपेश सरकार ने लिया बड़ा फैसला, प्रदेश में खुलेंगी 40 उत्कृष्ट शालाएं

वहीं, मुंगेली में राजस्व विभाग और पुलिस ने भारत बुक डिपो पर दबिश देकर नमक, गुटखा और गुड़ाखू जब्त किया है। प्रशासन ने यहां से 25 से 39 लाख रुपए का सामान बरामद किया है।

Read More: कटघोरा को कम्प्लीट लॉकडाउन से मिली राहत, कल से शुरू होंगी आवश्यक सेवाओं की दुकानें


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"