प्रयास और एकलव्य आवासीय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा स्थगित, कोरोना संकट के चलते लिया फैसला

प्रयास और एकलव्य आवासीय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा स्थगित, कोरोना संकट के चलते लिया फैसला

प्रयास और एकलव्य आवासीय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा स्थगित, कोरोना संकट के चलते लिया फैसला
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: July 12, 2020 1:55 pm IST

रायपुर: प्रदेश में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित प्रयास और एकलव्य आवासीय विद्यालयों में 14 और 16 जुलाई को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई है। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेश परीक्षा की आगामी तिथि निर्धारित होने पर पृथक से इसकी सूचना दी जाएगी।

Read More: सावन की पहली बारिश में ही धंस गई रायपुर की ये सड़क, विधायक विकास उपाध्याय ने रमन सिंह पर साधा निशाना

उल्लेखनीय है कि प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा नवमी में प्रवेश के लिए 14 जुलाई को और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए 16 जुलाई को परीक्षा आयोजित होने वाली थी। प्रवेश परीक्षा को आगामी आदेश पर्यन्त तक स्थगित कर दिया गया है।

Read More: राजस्थान कांग्रेस में फूट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का ट्वीट, ‘मेरे पूर्व सहयोगी सचिन पायलट को किया गया दरकिनार’


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"