बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम भूपेश बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल

बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम भूपेश बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल

बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम भूपेश बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: October 10, 2020 2:04 pm IST

रायपुर: बिहार के चुनावी संग्राम में बड़ी जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस कोई कसर नहीं छोड़ना चा​हती है। चुनावी रणनीति तैयार होने के बाद अब कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। कांग्रेस ने 30 नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। इस सूची में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का भी नाम शामिल किया गया है।

Read More: कृषि बिल को लेकर कांग्रेस के विरोध को नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने बताया नौ​टंकी, कहा- किसान पहचानते हैं घड़ियाली आंसू

इन स्टार प्रचारकों की सूची में मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, मीराकुमार, शत्रुघ्न सिन्हा, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी समेत 30 नेताओं को जगह मिली है। बता दें कि बिहार के 243 विधानसभा सीट में तीन चरणों वोटिंग होगी।

Read More: ये अभिनेत्री बीते छह महीने से नर्स बनकर कर रही थी कोरोना मरीजों की सेवा, अब खुद भी हो गई संक्रमित

बता दें कि बिहार में 28 अक्टूबर को प्रथम चरण का मतदान होगा, दूसरे चरण का तीन नवंबर और अंतिम चरण का मतदान सात नवंबर को होगा। जबकि नतीजे की घोषणा 10 नवंबर को होगी।

Read More: बिहार का चुनावी संग्राम, कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, इन 30 नेताओं को मिली जगह, देखें नाम


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"