राजधानी रायपुर में बेमौसम बरसात, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर कहा- 4 जनवरी तक हो सकती है बारिश, 5 डिग्री तक गिरेगा पारा

राजधानी रायपुर में बेमौसम बरसात, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर कहा- 4 जनवरी तक हो सकती है बारिश, 5 डिग्री तक गिरेगा पारा

राजधानी रायपुर में बेमौसम बरसात, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर कहा- 4 जनवरी तक हो सकती है बारिश, 5 डिग्री तक गिरेगा पारा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: January 2, 2020 9:02 am IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली है। मौसम में बदलाव के बाद रायपुर सहित आस-पास के इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विछोभ में बनी द्रोणिका के चलते मौसम में बदलाव हुआ है। वहीं, मौसम विभाग ने आशंका जताई है ​कि छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में 4 जनवरी तक बारिश हो सकती है साथ ही तापमान 5 डिग्री तक आ सकता है। मौसम विभाग ने बिहार से लेकर उत्तर पश्चिम इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।

Read More: भाजपा ने जारी की जिला पंचायत उम्मीदवारों की सूची, पूर्व मंत्री भैया लाल राजवाड़े के बेटे को मिला मौका

वहीं दूसरी ओर पेंड्रा इलाके में पिछले 36 घंटे से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बदलते मौसम के चलते पेंड्रा गौरेला मरवाही में घने बादल और कोहरा छाए हुए हैं। बारिश के चलते शीतलहर और कोहरे ने लोगों को घरों में दुबका दिया है। बताया गया कि अमरकंटक, गौरेला, पेंड्रा, मरवाही इलाके में पिछले 36 घंटे से बारिश हो रही है। पेंड्रा का तापमान 10 डिग्री और अमरकंटक 7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Read More: भूपेश सरकार ने धान के MSP के सबंध में अन्य राज्यों से मंगाई जानकारी, किसानों को 2500 रुपए प्रति क्विंटल भुगतान करने कवायद शुरू

ऐसा ही कुछ हाल कवर्धा, बलरामपुर और लोरमी का भी हाल है। खबर मिल रही है कि कवर्धा में शहर सहित वनांचल क्षत्रों में जमकर बारिश हुई है। साथ ही चिल्फी और आस-पास के इलाकों में बर्फ बारी भी हुई है। बारिश के चलते धान खरीदी केंद्रों तक धान लेकर पहुंचे किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Read More: IBC24 की खबर पर मुहर: डॉ अजय तिर्की होंगे अंबिकापुर नगर निगम के महापौर

बलरामपुर जिले में भी पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। तेज बारिश के कारण जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ठंड के चलते शासकीय कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।

Read More: CBSE का फरमान, 75 फीसदी से कम उपस्थिति वाले छात्र नहीं दे पाएंगे परीक्षा

कोरबा में बारिश के चलते स्कूल कॉलेजों को बंद करने का निर्देश जारी किया गया है। जिला कलेक्टर ने बारिश के बाद निर्देश जारी करते हुए जिले के सभी स्कूल कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। कई स्कूलों में आदेश देर से पहुंचने पर बच्चों को बुला लिया गया था। लेकिन आदेश मिलने के साथ ही स्कूलों में छुट्टी कर दी गई।

Read More: CAA-NRC को लेकर मचे बवाल के बीच इंदौर में RSS की अहम बैठक, मोहन भागवत भी हुए शामिल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"