Raipur Lock : लॉकडाउन में मछली पकड़ने तालाब में उमड़ी लोगों की भीड़, नियमों की उड़ी धज्जियां, देखें वीडियो
Raipur Lock : लॉकडाउन में मछली पकड़ने तालाब में उमड़ी लोगों की भीड़, नियमों की उड़ी धज्जियां, देखें वीडियो
रायपुर, छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में शुक्रवार शाम 6 बजे से लॉकडाउन लागू हो गया है। इसके तुरंत बाद रात में कलेक्टर, एसपी टीम के साथ सड़कों पर उतरे और शहर से आउटर तक फ्लैग मार्च किया। इस दौरान प्रशासन ने लोगों को लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील की।
ये भी पढ़ें:जवान रामेश्वर मन्हास से पूछताछ जारी, CRPF हेडक्वार्…
वहीं आज सुबह शहर के गुढ़ियारी इलाके में लोगों ने लॉकडाउन के नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ाई। 200 से ज्यादा लोग मछली पकड़ने कूकरी तालाब के पास जमा हो गए। इस दौरान एक भी शख्स ने मास्क नहीं पहना हुआ था।
ये भी पढ़ें:चौथे चरण के मतदान के बीच हिंसा, सुरक्षाबलों की फायर…
इधर इसकी जानकारी मिलते ही गुढ़ियारी थाने में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और लोगों को खदेड़ा। बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों में राजधानी रायपुर हॉटस्पाट बना हुआ है। हर दिन रिकॉर्ड मरीज मिल रहे हैं। जिसके चलते रायपुर कलेक्टर ने 10 दिन का लॉकडाउन लगाया है। 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू रहेगा।
ये भी पढ़ें:बंगाल में चौथे चरण का रण, दोपहर 12 बजे तक 33.98% मत…

Facebook


