खिलौना ट्रैक्टर लेकर कांग्रेसियों ने दिया मौन धरना, गृह मंत्री बोले- राहुल बाबा को जरूर पसंद आएगा ये प्रदर्शन
खिलौना ट्रैक्टर लेकर कांग्रेसियों ने दिया मौन धरना, गृह मंत्री बोले- राहुल बाबा को जरूर पसंद आएगा ये प्रदर्शन
भोपाल। तीन कृषि कानूनों के विरोध में और किसान आंदोलन के समर्थन में आज मध्यप्रदेश कांग्रेस विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में विधानसभा परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष सांकेतिक मौन धरना दिया।
Read More News: बांधवगढ़ में लौटी नाइट सफारी की रौनक, सैलानियों ने रात में देखी जंगल की खूबसूरती
कांग्रेस विधायकों के हाथों में ट्रैक्टर के पुतले लेने पर बीजेपी ने चुटकी जरुर ली। बीजेपी सरकर के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि खिलौने वाले ट्रैक्टर लेकर विधानसभा में प्रदर्शन करना किसानों को समझ आए न आए राहुल गांधी को जरुर पसंद आएगा और शायद ये सब देखकर राहुल गांधी वापस देश लौट आएं।
Read More News: शुरू होने से पहले ही स्थगित हुआ विधानसभा का शीतकालीन सत्र, विधायकों को प्रोटेम स्पीकर के कक्ष में
बता दें कि धरने के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नाथ ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौन धरने के दौरान कांग्रेस विधायकों ने हाथों में ट्रैक्टर के पुतले ले रखे थे। कमलनाथ ने कहा कि किसानों के समर्थन में कांग्रेस का आंदोलन सतत जारी रहेगा। कांग्रेस किसानों के हर संघर्ष में उनके साथ है।
Read More News: भाजपा विधायक दल की बैठक संपन्न, राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह करने और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर हुई चर्चा

Facebook


