रेणुका सिंह आज दाखिल करेंगी नामांकन, पूर्व सीएम रमन सिंह रहेंगे मौजूद

रेणुका सिंह आज दाखिल करेंगी नामांकन, पूर्व सीएम रमन सिंह रहेंगे मौजूद

रेणुका सिंह आज दाखिल करेंगी नामांकन, पूर्व सीएम रमन सिंह रहेंगे मौजूद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: April 4, 2019 2:17 am IST

सरगुजा। लोकसभा चुनाव 2019 में तीसरे चरण के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। ऐसे में आज सरगुजा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह नामांकन दाखिल करेंगी। इस मौके पर बड़ी रैली के साथ सभा कर नामांकन को भव्य बनाने की तैयारी कार्यकर्ताओं ने की है।

ये भी पढ़ें:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा- ‘मतदान के बाद सुरक्षा बलों के निर्देशानुसार ही कार्य करें’

लोकसभा प्रत्याशी रेणुका सिंह के नामांकन दाखिल करने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, अनुसूचित जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम विचार नेताम सहित भाजपा के बड़े नेता मौजूद रहेंगे। साथ ही नामांकन रैली को लेकर भाजपा के लोकसभा प्रभारी रामप्रताप सिंह की मौजूदगी में मंगलवार को भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें उन्होंने नामांकन रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी पदाधिकारी समेत कार्यकर्ताओं से एकत्रित होने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें:तीसरे चरण के लिए नामांकन का आखिरी दिन, सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक 

इस मौके पर भाजपा एक बड़ी सभा भी करेगी और मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ अपने 15 साल के कामकाज का भी ब्यौरा देगी। भाजपा ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है और सभी कार्यकर्ताओं को भीड़ जुटाने के निर्देश भी दिए गए हैं।


लेखक के बारे में