छत्तीसगढ़ में एक और कोरोना संक्रमित की पुष्टि, अब तक 67 मरीजों की पुष्टि, एक्टिव केस हुआ 11

छत्तीसगढ़ में एक और कोरोना संक्रमित की पुष्टि, अब तक 67 मरीजों की पुष्टि, एक्टिव केस हुआ 11

छत्तीसगढ़ में एक और कोरोना संक्रमित की पुष्टि, अब तक 67 मरीजों की पुष्टि, एक्टिव केस हुआ 11
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: May 16, 2020 12:27 pm IST

रायपुर: कोरोना मुक्ति की ओर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। पिछले दो दिनों से लगातार नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच एक और नए मरीज की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश कुल कोरोना मरीजों की संख्या 67 हो गया है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 11 हो गई है। बता दें कि कल भी प्रदेश में 6 नए मरीज मिले थे।

Read More: महाराष्ट्र में अब तक 1140 पुलिस जवान आए कोरोना की जद में, अब तक 1140 हुए संक्रमित, 10 की मौत

मिली जानकारी के अनुसार बालोद जिले में आज एक और कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि मरीज बीते दिनों मुंबई से लौटा है। ज्ञात हो कि गुरुवार को भी बालोद जिले के डौंडी लोहारा ब्लॉक से एक नए कोरोना मरीज की पुष्टि हुई थी।

Read More: आगामी 12 घंटे के भीतर बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान में आ सकती है तेजी, मौसम विभाग ने कई राज्यों को दी चेतावनी

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 31341 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 29812 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 66 की पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 1463 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 56 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 10 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: LIVE: आर्थिक पैकेज की चौथी किश्त, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 8 सेक्टरों में सुधार का किया ऐलान


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"