जयस्तंभ चौक स्थित SBI के कैश काउंटर से 2.50 लाख रुपए पार, अज्ञात आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

जयस्तंभ चौक स्थित SBI के कैश काउंटर से 2.50 लाख रुपए पार, अज्ञात आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

जयस्तंभ चौक स्थित SBI के कैश काउंटर से 2.50 लाख रुपए पार, अज्ञात आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: February 20, 2021 10:33 am IST

रायपुर: राजधानी रायपुर में क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। हत्या, लूट, डकैती और रेप जैसी घटनाएं रोजाना सामने आ रही है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि वे अब बैंकों को अपना निशाना बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर से आज सामने आया है, जहां अज्ञात बदमाशों ने जयस्तंभ चौक स्थित एसबीआई के कैश काउंटर से 2.50 लाख पार कर दिए। आरोपियों की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Read More: हत्थे चढ़े हथियारों के सौदागर! 51 देशी पिस्टल-कारतूस समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, चेन स्नैचिंग करने वाले ईरानी गैंग को भी पुलिस ने दबोचा

मिली जानकारी के अनुसार घटना मौदहापार थाना क्षेत्र का है, जहां अज्ञात आरोपियों ने एसबीआई बैंक के कैश काउंटर से 2.50 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। ये पूरी घटना बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Read More: मस्जिद का माइक ऑन करके सो गए मौलवी, रात भर आती रहीं तरह-तरह की आवाजें, वायरल वीडियो… देखिए

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"