सचिन तेंदुलकर ने शेयर किया मड्डाराम का वीडियो, सीएम बघेल ने जताया आभार

सचिन तेंदुलकर ने शेयर किया मड्डाराम का वीडियो, सीएम बघेल ने जताया आभार

सचिन तेंदुलकर ने शेयर किया मड्डाराम का वीडियो, सीएम बघेल ने जताया आभार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: January 3, 2020 3:58 am IST

रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा के 13 वर्षीय मड्डाराम का वीडियो शेयर करने के लिए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का आभार जताया है।

 

सीएम बघेल ने ट्वीट कर लिखा है ‘प्रकृति द्वारा निर्धारित कुछ अवरोध किसी के उड़ान के लिए आसमान का आकार तो छोटा कर सकते हैं लेकिन उसके पंखों को बढ़ने, उसे उड़ने से नहीं रोक सकते। 

पढ़ें- बेमौसम बरसात के बाद कड़ाके की ठंड, सरकारी और निजी स्कूलों में दो दि.

बता दें सचिन तेंदुलकर ने दंतेवाड़ा के दिव्यांग मड्डाराम का क्रिकेट खेलने का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था। तेंदुलकर ने मड्डाराम के जज्बे को सलाम किया। उन्होंने लिखा कि मड्डाराम का यह वीडियो प्रेरणादायक है।

पढ़ें- बिलासपुर रेल मंडल ने रद्द की एक दर्जन से अधिक गाड़ियां, यात्रियों क…

मड्डाराम ने मुझमें जोश भर दिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं, मड्डा हाथों के सहारे क्रिकेट खेल रहा है। उसके दोनों पैर काम नहीं करते लेकिन फिर भी वह हाथों के सहारे तेजी से दौड़ रहा है। इस वीडियो को कई नामी गिरामी हस्तियों ने शेयर कर मड्डाराम का हौसला बढ़ाया।

पढ़ें- पार्किंग को लेकर मेडिकल संचालक ने TI और आरक्षक से की मारपीट, टीआई घ…

अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर


लेखक के बारे में