रायपुर: छत्तीसगढ़ मे कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से फैल रहा है। वहीं, दूसरी ओर राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके में आज एक कोरोना मरीज मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। हालात को देखते हुए स्वस्थ्य विभाग ने सड्डू सहित आस-पास के कई इलाकों को कंटनेमेंट जोन घोषित कर दिया है। वहीं, एक किलोमीटर के दायरे को भी कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है।