सुबह 7 से शाम 6 बजे तक खुलेंगे सैलून और ब्यूटी पार्लर, जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश

सुबह 7 से शाम 6 बजे तक खुलेंगे सैलून और ब्यूटी पार्लर, जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश

सुबह 7 से शाम 6 बजे तक खुलेंगे सैलून और ब्यूटी पार्लर, जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: August 14, 2020 11:24 am IST

सूरजपुर: कलेक्टर रणबीर शर्मा के आदेश पर जिला में सैलून और ब्यूटी पार्लर प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक खुल सकेंगे। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु सामान्य निर्देशों का पालन करते हुए संचालन करने की अनुमति शर्तों के अधीन दी गई हैं।

Read More: देश की बेटियों के लिए भारतीय सेना में निकली बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

जारी आदेश के अनुसार दुकान में सेनेटाईजर एवं हाथ धोने के लिए साबुन एवं पानी की व्यवस्था करना अनिवार्य होगा। दुकान में आने वाले सभी ग्राहकों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। सेलून एवं ब्यूटी पार्लर में ग्राहकों को अपॉइन्टमेंट के आधार पर सेवा दी जाये। दुकान में वेटिंग करने हेतु अलग से कुर्सी नहीं रखा जायेगा। सैलून संचालक को प्रत्येक व्यक्ति के शेविंग एवं बाल कटिंग के पश्चात् कैंची, उस्तरा, शेविंग ब्रश, कंघी एवं कुर्सी को सेनेटाईज करना अनिवार्य होगा। ब्लेड जैसी वस्तु जिसका उपयोग एक ही व्यक्ति पर किया जाना चाहिए, अन्य व्यक्ति पर उपयोग नहीं किया जा सकेगा। डिस्पोजेबल सामग्रियों का उपयोग किया जावेगा।

Read More: समर्थन मूल्य पर धान और मक्का विक्रय के लिए 17 अगस्त से 31 अक्टूबर तक होगा नए किसानों का पंजीयन

संचालक द्वारा आने वाले सभी ग्राहकों एवं अन्य व्यक्तियों की सम्पूर्ण जानकारी जैसे- नाम, पता, मोबाईल नम्बर आदि का ब्यौरा अनिवार्यतः रजिस्टर में लिखना होगा। बाल कटिंग, शेविंग एवं डाई के समय ग्राहक को स्वयं के द्वारा टॉवेल एवं कपड़ा लाना अनिवार्य होगा। एक ग्राहक के लिए उपयोग किए गए टॉवेल एवं कपड़ा को दूसरे ग्राहक के लिए उपयोग नहीं किया जायेगा। कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचाव हेतु आवश्यक सूचना एवं जानकारी सम्बन्धी पोस्टर, पम्पलेट, फ्लैक्स का दुकान में सार्वजनिक प्रदर्शन किया जाना अनिवार्य होगा । कोविड-19 के संक्रमण को रोकने हेतु भारत सरकार एवं स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना के लिए सेलून एवं ब्यूटी पार्लर संचालक जिम्मेदार होगा।

Read More: मोहन भागवत के दौरे को लेकर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे बोले- संघ प्रमुख गोधन न्याय योजना की करें सराहना

उपरोक्त दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुये पाये जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम , 2005 की धारा 51 से 60 , भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 188, महामारी एक्ट तथा अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों जैसे लागू हों, के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी। जिले में कन्टेनमेंट जोन घोषित होने की दशा में शासन द्वारा सम्पूर्ण प्रतिबंध के संबंध में जारी निर्देश पूर्वानुसार प्रभावी होंगे तथा इन अतिरिक्त गतिविधियों को निष्पादित करने की अनुमति कंटेनमेंट जोन में कदापि नहीं होगी।

Read More: स्वतंत्रता दिवस पर 14 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित, कोरबा SP अभिषेक मीणा सहित इन अधिकारियों को मिलेगा वीरता पदक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"